बसपा का भिंड कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एडीएम को ज्ञापन देकर वापस लिया, देर शाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर ही माने

भिंड। बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर करीब तीन घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कलेक्टर से मुलाकात की मांग को लेकर गेट पर डटे रहे और कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे लगाए। एडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन वापस भी ले लिया और कलेक्टर की मौजूदगी पर अड़ गए। बीएसपी की प्रमुख मांगे भिंड जिले में कमजोर वर्गों पर अत्याचार रोकने, पीड़ितों को न्याय दिलाने और किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर थीं।

गुरुवार दोपहर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक संजू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने आए थे। एडीएम लक्ष्मीकांत पांडे ने ज्ञापन प्राप्त किया और समस्याएं सुनीं, लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ज्ञापन केवल कलेक्टर को ही दिया जाएगा, एडीएम को नहीं। स्थिति बिगड़ते देख एडीएम ने कलेक्टर करोड़ीलाल मीणा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त थे। इस पर प्रदर्शनकारी भड़क गए और कलेक्टर गेट पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। “कलेक्टर मुर्दाबाद”, “कलेक्टर बाहर आओ” जैसे नारे गूंज उठे। देर शाम को भिंड कलेक्टर ज्ञापन लेने आए, तभी प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Next Post

युवक को लालच देकर डेढ़ लाख की ठगी, सोशल मीडिया पर किया था संपर्क

Thu Nov 13 , 2025
भोपाल। साइबर ठगी के मामले में गौतम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है. फरियादी के साथ हुए करीब डेढ़ लाख की ठगी की घटना की जांच पुलिस कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी विनोद अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते […]

You May Like