हार्वेस्टर से टकराई बाइक, 25 साल के युवक की मौके पर मौत

शिवपुरी: पत्नी को लेने ससुराल आ रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। मोहना के ग्राम दौरार निवासी युवक अपनी पत्नी को लेने बाइक से करैरा आ रहा था। रास्ते में हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी। मोहना के ग्राम दौरार निवासी हल्के जाटव उम्र 25 साल पुत्र रामकिशन जाटव की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हल्के जाटव की ससुराल करैरा में है। वह पत्नी को लेने बाइक से करैरा आ रहा था। नरवर से करैरा जाते समय इंदरगढ़ आदिवासी टपरा के पास हार्वेस्टर क्रमांक यूपी 22 बीजी 7004 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Next Post

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय ने जारी किया निर्देश

Mon Nov 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सुरक्षा के लिए कई दूरगामी संरक्षण निर्देश जारी किये हैं। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में पर्यटन पूरी तरह से ‘इको पर्यटन’ होना चाहिए […]

You May Like