कढ़ाई का खौलता तेल उड़ेला, तीन झुलसे 

 

मेला के दौरान दो पक्ष भिड़े, मची भगदड़, आधा दर्ज घायल

 

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत

भीटा में चल रहे मेला के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान कढ़ाई पर खौलता तेल एक दूसरे पर उड़ेल दिया जिसमें तीन लोग झुलत गए जबकि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस ने बताया कि शिवा सिह लोधी ठाकुर निवासी  ग्राम भीटा फुलर का मोमोस की दुकान चलाता हैं। भीटा में रामकथा चल रही है, साथ ही मेला भी लगा है मेला में मोमोस की दुकान लगाया था। दुकान पर उसके साथ  छोटा भाई कृष्णा ठाकुर, पिता सुरेश ठाकुर भी थे। शाम 6 बजे करीब शिवनगर भीटा का अजय लोधी  पिता के पास पहुंचा और कालर पकड ली। तब दोनों भाई पिता की कालर छुडाने गए उसी समय अजय का भाई धर्मेन्द्र, उसके साथ सुरेन्द्र आ गए। सभी ने पिता और उसके साथ हाथ घूसो से मारने लगे।  छोटे भाई को धक्का दिया जिससे दुकान में चढ़ी मोमोस सैकने वाली गर्म तेल की कढाई में भाई कृष्णा का दाहिना हाथ चला गया जिससे हाथ का पंजा जल गया। वहीं अजय सिंह लोधी निवासी  ग्राम शिवनगर भीटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे मेला घूमने और रामकथा सुनने गया था, मेला में लगी आलू बंडा समोसा की दुकान के बगल में बनी पुलिया पर बैठा था। सुरेश लोधी आया और विवाद करने लगा। सुरेश के पुत्र  कृष्णा लोधी, शिवा लोधी आ गए तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसका भाई धर्मेन्द्र लोधी, गांव का सोहित लोधी आकर बीच बचाव करने लगे तो कृष्णा लोधी ने समोसे वाली की दुकान में गैस भट्टी पर चढ़ी कढाई जिसमे गरम तेल था कढाई उठाकर उसके भाई धर्मेन्द्र लोधी, सोहित लोधी के ऊपर फेंक दिया, जिससे भाई धर्मेन्द्र लोधी, सोहित लोधी के चेहरे व हाथ,  शरीर में गरम तेल पडने से दोनों के चेहरे व हाथ, गले के पास जल गये ।

इन पर प्रकरण दर्ज हुआ-

शिव सिंह की रिपोर्ट पर धर्मेन्द्र लोधी, अजय लोधी, सुरेन्द्र लोधी

पर प्रकरण दर्ज हुआ हैं। वहीं अजय सिंह की रिपोर्ट पर सुरेश लोधी, कृष्णा लोधी, शिवा लोधी पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं।

Next Post

प्रेम जाल में फंसा किशोरी की लूटी अस्मत

Fri Feb 21 , 2025
होटल कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र एक होटल कर्मचारी ने पहले तो किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद उसकी अस्मत लूट ली। पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज […]

You May Like