नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बुधवार को भी यहां संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
मानसून सत्र की शुरुआत से ही गठबंधन के नेता अपनी मांगों के समर्थन में हर दिन संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने के बावजूद उनका यह प्रदर्शन आज भी जारी रहा।
गठबंधन के नेता पिछले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रहे थे और अब वे बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा परिसीमन के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन सहित कई नेता शामिल हुए।
Next Post
आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर का अपडेट रिटर्न भरने का मौका
Wed Jul 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) आकलन वर्ष 2012-22 और 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न का अपडेट भरने के लिए सरकार ने करदाताओं को एक और मौका दिया है। आयकर विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बताया कि इन दोनों साल के लिए अपडेट रिटर्न का लिंक उसकी […]

You May Like
-
3 months ago
अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार मेला 30 को
