
करनवास। करनवास स्थित उमा विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय व्हॉलीवाल प्रतियोगिता में चयन किया है.
छात्रा प्रिया राव, चंचल कारपेंटर का 19 वर्ष बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. 19 वर्ष बालक वर्ग में वीरेंद्र गुर्जर एवं जाहिद शेख का चयन हुआ है, यह भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे.
उक्त प्रतियोगिता दिनांक 13अक्टूबर को गाडरवारा नरसिंहपुर में खेली जाएगी. छात्रों की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह परमार, संस्था प्राचार्य महेश कुमार यादव, खेल प्रशिक्षक रवीद्र सिंह तोमर, कबीर गौरी एवं स्टॉफ सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है
