ननि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला फिर गरमाया

सिंगरौली।नगर पालिक निगम सिंगरौली में इन दिनों ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कराने को लेकर कांग्रेस, बसपा एवं आप के पार्षद सक्रिय हैं। हालांकि इनकी संख्या 22 है। फिर भी अविश्वास प्रस्ताव के लिए जोर अजमाइश कर रहे हैं। आज दिन शनिवार को फिर से कांग्रेस पार्टी के पार्षद नवागत कलेक्टर से मुलाकात किये।

दरअसल नगर निगम में महापौर एवं अध्यक्ष के बीच अनबन है और अब चर्चा है कि नगर निगम में दबाव की राजनीति शुरू हो गई है। ननि अध्यक्ष को मेयर एवं उनके समर्थक निशाने पर लिया है। हालांकि यह भी चर्चाएं की जा रही हैं कि ननि चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने 25 वायदे की थी और विधिवत घोषणा पत्र भी जारी किया था। लेकिन तीन साल में एक भी घोषणाएं पूरी नही हैं और इसी के चलते मेयर की किरकिरी हो रही है और अब ननि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जोर अजमाइश की जा रही है। जबकि विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह ने खुला चैलेंज कर दिया है कि एक बार मेयर अविश्वास कराकर दिखाएं। विधायक के इस चैलेंज से भाजपा के पार्षदों का हौसला बढ़ा है। इधर आज कांगे्रस पार्टी के पार्षद नवागत कलेक्टर गौरव बैनल से मुलाकात की। कलेक्टर से कांग्रेस पार्षदों की हुई मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

Next Post

समृद्धि के शिखर पर माता-पिता, समाज और देश को न भूलें: मंगुभाई 

Sat Oct 11 , 2025
सतना।प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति मंगु भाई पटेल ने नानाजी के कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देष्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि वंचित समुदाय के उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना भी है। उन्होंने उपाधि धारकों से कहा कि नानाजी द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय में अध्ययन करने का […]

You May Like