राजस्थान मंडपम परियोजना से जयपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम ने किया अनावरण

नई दिल्ली। राजस्थान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राजस्थान मंडपम’ और संबद्ध अवसंरचना परियोजना का अनावरण किया। राजस्थान दिवस के अवसर पर जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो प्रस्तुतीकरण के जरिए इस महत्वाकांक्षी योजना की झलक दिखाई गई।

करीब 5,800 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को एनबीसीसी द्वारा निष्पादित किया जाएगा, जबकि इसका विकास रीको कर रहा है। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 90 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनने वाली इस परियोजना में कन्वेंशन सेंटर, एक्सपो हॉल, आईटी/आईटीईएस स्पेस, होटल, रिटेल, आवासीय क्षेत्र और प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

इसका मुख्य आकर्षण विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर होगा, जिसमें लगभग 6,500 लोगों की क्षमता वाला ‘पद्म मंडप’ सहित कई अत्याधुनिक सभागार बनाए जाएंगे। साथ ही द्रव्यवती रिवर फ्रंट का विकास कर इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

परियोजना को स्व-वित्तपोषित मॉडल पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना है। यह पहल जयपुर को व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Next Post

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 का शुभारंभ, ऊर्जा क्षेत्र में आयेंगे बड़े निवेश के अवसर

Thu Mar 19 , 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने गुरुवार को ‘भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026’ का उद्घाटन किया। यह चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 19 से 22 मार्च तक यशोभूमि, नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय के संरक्षण में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन […]

You May Like