अहमदाबाद, 26 फरवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा कि यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है। हमने यहां पहले भी एक-दो गेम खेले हैं। पिच में थोडी नमी लग रही है, उम्मीद है कि गेम के दौरान नमी कम होती जाएगी और हम बाद में अच्छे से लक्ष्य का पीछा कर पाएंगे।
वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि टॉस जीतने पर वह भी शायद पहले गेंदबाजी करते, लेकिन फिर से हमें पहले बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है रोस्टन चेज अकील होसेन की जगह आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
वेस्टइंडीज (एकादश): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ।
दक्षिण अफ्रीका (एकादश): एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
