रीवा स्टेशन से 8 जून से शुरू होगी रीवा-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

रीवा। दक्षिण मध्य रेलवे ने रीवा से चारलपल्ली हैदराबाद के बीच 8 जून से समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रीवा सहित विंध्य क्षेत्र से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। ट्रेन नंबर 20158/20157 रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस यह गाड़ी रीवा से वाया सतना, मैहर, कटनी, सागर, बीना होते हुए हैदराबाद, चर्लपल्ली तक चलेगी।

रेल मंत्री ने इस नई गाड़ी के परिचालन को स्वीकृति दे दी है।

अभी रीवा से हैदराबाद के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं है। नई ट्रेन शुरू होने से सतना, मैहर, कटनी, सागर और बीना के यात्रियों को भी हैदराबाद तक सीधा सफर मिल सकेगा।

 

इससे दक्षिण भारत जाने वाले व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही रेलवे प्रबंधन द्वारा इस नई ट्रेन के आप और डाउन की समय सारणी जारी कर दी जाएगी,

 

जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन 8 से 28 जून तक हर रविवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रीवा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर चारलपल्ली पहुंचेगी,

 

वहीं वापसी में ट्रेन 7 से 29 जून तक हर शनिवार शाम 5 बजे चारलपल्ली से चलकर अगले दिन शाम 7 बजकर 30 मिनट पर रीवा पहुंचेगी।

 

दोनों दिशाओं में कुल 4-4 फेरे लगाने वाली इस विशेष ट्रेन के संचालन से हैदराबाद मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को सुगम व आरामदायक यात्रा का सीधा विकल्प मिलेगा।

Next Post

रीवा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की हुई जांच

Sat Jun 6 , 2026
रीवा।  जिले में हाल ही में हुई 6 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और गोलीकांड की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में समान थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस […]

You May Like