रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास विमान से टकराये ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर में तीन सैनिक थे सवार

वाशिंगटन, 30 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में वाशिंगटन के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे।

सीएनएन ने यह जानकारी दी। अमेरिकन एयरलाइंस ने बताया कि विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे, जो हवाईअड्डे पर उतरते समय सैन्य हेलिकॉप्टर से टकरा गए। खोज और बचाव अभियान जारी है।

अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार रात करीब नौ बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार गुरुवार 02:00 बजे) हुई, जिसमें विचिटा, कंसास से रवाना हुए एक क्षेत्रीय जेट और एक सैन्य ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर की आपस में टक्कर हो गयी।

हवाई अड्डे से सभी विमानों का संचालन रोक दिया गया है।

Next Post

अमेरिका से निर्वासित 105 कोलम्बियाई नागरिक बोगोटा पहुंचे

Thu Jan 30 , 2025
बोगोटा, 30 जनवरी (वार्ता) कोलम्बियाई वायु सेना का एक विमान बुधवार को अमेरिका से निकाले गए 105 कोलम्बियाई नागरिकों के साथ बोगोटा में उतरा। यह मौजूदा सप्ताह में इस तरह की तीसरी उड़ान है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “निर्वासित लोग सुबह-सुबह कैलिफोर्निया के सैन डिएगो से यहां […]

You May Like