
सिंगरौली । देवसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत झखरावल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 30 वर्षीय पवन कुमार उर्फ लोले पिता बाबूलाल कोल के सेमरा नदी में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि नदी में तेज बहाव के दौरान युवक के बहने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है । पवन पत्नी छोट-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल सेमरा नदी में युवक की तलाश जारी है। प्रशासनिक टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। देर शाम तक पुलिस एवं युवक के परिजन तलाश करने में लगे रहे। बीच-बीच में बारिश भी बाधा बन रही थी।