नाला में डूबने से 11 साल बच्चे की मौत

सिंगरौली । माड़ा थाना क्षेत्र के भवरखोह निवासी एक बालक नहाने गया था कि गहरे पानी में डूब गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल एवं विवेचना कर रही है। पुलिस के अनुसार धर्मराज पाण्डो पिता राजबली बैगा उम्र 11 वर्ष निवासी भवरखोह आज गांव के ही नाले में नहाने गया था, जहां अचानक गहरे पानी में समा गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया है।

Next Post

आरना केयर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद विवाद

Tue Aug 18 , 2026
सिंगरौली । आरना केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतका नजमा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में देरी करने और समय रहते दूसरे अस्पताल के लिए रेफर नहीं करने का आरोप […]

You May Like