
पानसेमल। शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ की थीम पर राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक श्याम बरडे एवं अतिथियों का छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा अभिनंदन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्याम बरडे एवं उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती पूजन के साथ किया। विधायक बरडे ने संबोधित करते हुए कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।इसी श्रृंखला में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनके सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास किया जा रहा है।विधायक बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवा शक्ति को परिवर्तन की वाहक और परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति बताया है। विद्यार्थियों में देश के भविष्य को लेकर जिस प्रकार की कल्पनाशक्ति और प्रतिभा दिखाई दे रही है,वह निश्चित रूप से विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करती है।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा देखकर यह अनुभव हुआ कि ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और हमारी युवा पीढ़ी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री का आह्वान है “आज आपके लक्ष्यों और संकल्पों का एकमात्र उद्देश्य विकसित भारत होना चाहिए।” ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं,बल्कि बच्चों के भीतर राष्ट्र निर्माण की भावना, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मजबूत करना भी है।“युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है” और आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को विधायक श्याम बरडे द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।कार्यक्रम में जिला महामंत्री सचिन चौहान,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शितोले,मंडल अध्यक्ष चैन सिंह गदरे,वरिष्ठ नेता गोविंद जोशी, देवराज पाटिल, साहेबराव चौधरी मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी जयप्रकाश पाटिल विक्की सीरसाट, मनोहर नाना, मनोहर माली, पंडित माली,जगदीश भंडारी,अमरसिंह बरडे, रतनसिंह वास्कले, बीईओ विनोद पाटीदार, बी आरसी जितेंद्र बाविसकर संस्था प्राचार्य सुभाष सोलंकी,सहित अन्य शैक्षणिक संस्था प्राचार्य स्टाफ ,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। संचालन अध्यापक अश्विन मिश्रा ने किया।”मेरे सपनों का भारत” थीम के तहत होनहार विद्यार्थियों ने भाषण ओर चित्रकला के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए।विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से सपनों का भारत एवं विकसित भारत के विषय पर अपने भाव व्यक्त किए।विद्यार्थियों ने कहा कि प्रथम बार इस प्रकार का कार्यक्रम किया जा रहा है।कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान विधायक श्याम बर्डे ने बोर्ड की 10 वीं 12 वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले मेघावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की घोषणा की है।प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपनी बात रखी।प्रतियोगिता में शासकीय कन्या,बालक,मॉडल स्कूल सहित निजी विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों ने अपने भाव को चित्रों के रूप में उकेरे तथा शैक्षणिक क्षेत्र,सामाजिक जीवन में क्या आवश्यक सुधार होना चाहिए इस बारे में जानकार दी।
