
रीवा। जिले में हाल ही में हुई 6 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और गोलीकांड की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में समान थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की गहन जांच की। साथ ही ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
