वायु प्रदूषण की जटिल समस्या के निदान के गंभीर प्रयास करे सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि वायु प्रदूषण अब राष्ट्रीय समस्या बन गई है और इसके समाधान के लिए विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कदम उठाते हुए सरकार को तत्काल गंभीर प्रयास शुरु करने चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सारे जरूरी उपाय करने के साथ ही सरकार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार संसद में विशेष चर्चा भी करानी चाहिए। उनका कहना था कि यह अत्यंत जटिल संकट बन गया है इसलिए इसके समाधान के उपाय खोजने के लिए संसद की समिति बनायी जानी चाहिए और निदान के उपाय करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रदूषित हवा हर सीमा पार कर चुकी है और अब जो स्थिति दिल्ली की बन गयी है और जिस तरह के गंभीर हालात पैदा हो गये हैं, वह धीमा जहर बन गया है। डॉक्टरों का भी कहना है कि दिल्ली की प्रदूषित हवा एक सामान्य व्यक्ति का जीवन 6 से 7 साल तक कम कर रही है और बीमार व्यक्ति को खतरा ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के कई कारण हैं, लेकिन नागरिक के तौर पर हमें सरकारों से सवाल पूछने होंगे और उन्हें अपने काम के प्रति जवाबदेह बनाना होगा।

 

Next Post

ग्यारह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sat Nov 29 , 2025
गोंदिया/रायपुर 29 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में इस जोन के प्रवक्ता अनंत भी शामिल है। इस नक्सली पर 25 लाख का ईनाम घोषित था। यह नक्सली एके 47 और दो मोबाइल के साथ […]

You May Like