‘क्रेजी’ के सेट से सोहम शाह ने दिखाई पर्दे के पीछे की खास अनदेखी तस्वीरें

मुंबई, (वर्ता) बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता सोहम शाह ने अपनी फिल्म क्रेजी के सेट से पर्दे के पीछे की खास अनदेखी तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है।

फिल्म तुम्बाड के मेकर्स की नई पेशकश,साइकोलॉजिकल थ्रिलर क्रेजी अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। सोहम शाह इस थ्रिलर में अकेले ही कहानी का भार उठाते हैं और हर सीन में अपनी परफॉर्मेंस से छा जाते हैं। वहीं, डेब्यू डायरेक्टर गिरीश कोहली ने एक इमोशनल और थ्रिल से भरपूर सफर को रियल टाइम में बखूबी पिरोया है।

सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “दो महीने से ज़्यादा, लगातार सफर में, खूबसूरत लेकिन बिलकुल एकांत और कच्ची लोकेशन्स, अनप्रेडिक्टेबल मौसम, नॉन-स्टॉप अफरा-तफरी… लेकिन इस सफर और इस क्रेजी टीम ने मिलकर कुछ बेहद खास बना दिया है। क्रेजी हमारे दिल से बनी मेहनत है।थ्रिल, इमोशन, जादू और थोड़ा सा पागलपन। ज़रूर देखिएगा, बहुत मज़ा आएगा। ‘क्रेजी’ अब @प्राइमवीडियो पर स्ट्रीम हो रही है ।दिल से बनी है, दिल तक ज़रूर जाएगी।”

Next Post

राशिफल-पंचांग : 28 अप्रैल 2025

Mon Apr 28 , 2025
पंचांग 28 अप्रैल 2025:- रा.मि. 08 संवत् 2082 वैशाख शुक्ल प्रतिपदा चन्द्रवासरे रात 10/31, भरणी नक्षत्रे रात 11/5, आयुष्मान योगे रात 9/30, किंस्तुघ्न करणे सू.उ. 5/33 सू.अ. 6/27, चन्द्रचार मेष रातअंत 4/42 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. ——————————————————— आज जिनका जन्मदिन है- सोमवार 28 अप्रैल 2025 उनका […]

You May Like

मनोरंजन