सतारा में बस के पेड़ से टकराने से 20 यात्री घायल

सतारा (वार्ता) पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में धेबेवाड़ी-पाटन मार्ग पर गुरुवार को राज्य परिवहन की बस के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से 20 यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना जनुगाडेवाड़ी में उस समय हुई , जब बस के चालक ने विपरीत दिशा से आ रही निजी बस को रास्ता देने की कोशिश करते हुए नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की आगे की जांच जारी है।

Next Post

उपेंद्र कुशवाहा को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, पुलिस से की शिकायत

Fri Jun 20 , 2025
पटना (वार्ता) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। श्री कुशवाहा ने गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स लिखा कि आज शाम 8:52 से 9:20 बजे के बीच उन्हें लॉरेंस […]

You May Like