उपेंद्र कुशवाहा को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, पुलिस से की शिकायत

पटना (वार्ता) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

श्री कुशवाहा ने गुरुवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स लिखा कि आज शाम 8:52 से 9:20 बजे के बीच उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो अलग अलग मोबाइल फोन से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए। इसके बाद 8 बजकर 57 मिनट पर एक अन्य नम्बर से उन्हें कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई।

रालोमो के प्रमुख ने कहा कि पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें । उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियाँ अस्वीकार्य है। इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है।

 

Next Post

हैदराबाद हीरोज ने जीत की हैट्रिक पूरी की, बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स मिली दूसरी जीत

Fri Jun 20 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जीएमआर रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन वन में गुरुवार को बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने अपनी दूसरी जीत हासिल की तथा हैदराबाद हीरोज ने अपनी जीत की लकीर को बनाए रखा। आज यहां शहाजी राजे भोसले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये मुकाबले में बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने मुंबई ड्रीमर्स को एक […]

You May Like