रागासा ने हांगकांग की सभी उड़ानों पर डाला असर, 500 से अधिक रद्द

हांगकांग, 22 सितंबर (वार्ता) हांगकांग हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सोमवार को तूफान रागासा के रौद्र रुप को देखते हुए विभिन्न विमानन कंपनियों की कई उड़ानें रद्द करने की घोषणा की।
प्राधिकरण ने कहा कि मंगलवार शाम से ही उड़ानों में कटौती शुरु कर दी जाएगी। इस शक्तिशाली तूफान के बुधवार को यहां पहुंचने की आशंका है। इस दौरान केवल “कुछ ही उड़ानों” को उड़ान भरने और उतरने की अनुमति होगी। प्राधिकरण ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले एयरलाइन से संपर्क करें। प्राधिकरण हवाई अड्डे पर अस्थायी विश्राम क्षेत्र बनायेगा और यात्री टर्मिनल के अधिकांश रेस्टोरेंट और दुकानें इस दौरान खुली रहेंगी।
विमानन कंपनी कैथे पैसिफिक ने बताया कहा कि उसे 500 से ज़्यादा उड़ानें रद्द करने की आशंका है। इन उड़ानों के गुरुवार को फिर से शुरू होने की उम्मीद है। हांगकांग एयरलाइंस ने मंगलवार शाम छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे के बीच निर्धारित सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए दोबारा बुकिंग या रूट बदलने पर लगने वाले शुल्क माफ कर दिए हैं। एचके एक्सप्रेस और ग्रेटर बे एयरलाइंस ने कहा कि वे प्रभावित यात्रियों के लिए दोबारा बुकिंग पर लगने वाले शुल्क माफ कर देंगे।
हांगकांग के आरटीएचके न्यूज के मुताबिक मंगलवार से मौसम के तेजी से बिगड़ने की आशंका है। रागासा के बुधवार सुबह ‘बहुत तेज’ हवाओं के साथ शहर में प्रवेश करने की आशंका है।

Next Post

पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों पर किया हवाई हमला, 30 मरे, कई घायल

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान की वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी के मत्रे दारा गांव में अपने ही नागरिकों पर हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गये और सैकड़ों अन्य घायल हो गये। मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। […]

You May Like