पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों पर किया हवाई हमला, 30 मरे, कई घायल

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान की वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी के मत्रे दारा गांव में अपने ही नागरिकों पर हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गये और सैकड़ों अन्य घायल हो गये। मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
यह हमला 21 सितंबर की रात को किया गया और कई स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने अपने चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से गांव पर कम से कम आठ एलएस -6 बम गिराये। ग्रामीणों का कहना है कि इस बमबारी से गांव पूरी तरह से तबाह हो गया। बारुद से जले शव घरों और सड़कों पर बिखरे पड़े हैं। इस हमले के पैमाने, लक्ष्य या वहां किसी आतंकवादी की मौजूदगी के बारे में आधिकारिक पाकिस्तानी सैन्य या सरकारी सूत्रों से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी पाकिस्तान की सेना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और बलूचिस्तान में नागरिकों पर किये अपने जुल्मों पर चुप्पी साधे रखती है।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इन आरोपों की गहन जांच की मांग की है, और सशस्त्र संघर्ष के कानूनों का सम्मान करने, नागरिकों की सुरक्षा और किसी भी उल्लंघन के लिए जवाबदेही तय करने का आग्रह किया है।

Next Post

जंगली पिक्चर्स की नई पेशकश: ‘हक़’ का टीज़र पोस्टर रिलीज

Mon Sep 22 , 2025
मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता) जंगली पिक्चर्स ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘हक़’ का टीज़र पोस्टर रिलीज कर दिया है। फ़िल्म ‘हक’ जंगली पिक्चर्स ने इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज़ के सहयोग से बनाई है। इस पोस्टर में अभिनेत्री यामी गौतम धर का बेहद प्रभावशाली और सशक्त अवतार सामने आया है। […]

You May Like