जंगली पिक्चर्स की नई पेशकश: ‘हक़’ का टीज़र पोस्टर रिलीज

मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता) जंगली पिक्चर्स ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘हक़’ का टीज़र पोस्टर रिलीज कर दिया है।
फ़िल्म ‘हक’ जंगली पिक्चर्स ने इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज़ के सहयोग से बनाई है।
इस पोस्टर में अभिनेत्री यामी गौतम धर का बेहद प्रभावशाली और सशक्त अवतार सामने आया है। फ़िल्म निर्माताओं ने बताया है कि आधिकारिक टीज़र कल रिलीज़ होगा, लेकिन उससे पहले आज ही एक प्री-टीज़र यूनिट जारी की जाएगी जिससे दर्शकों को फ़िल्म की पहली झलक मिल सके।

Next Post

खेसारी लाल यादव की फिल्म "गॉडफादर" दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी

Mon Sep 22 , 2025
मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म “गॉडफादर” दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी। दशहरा के शुभ अवसर पर, खेसारी लाल यादव अपनी नई फिल्म “गॉडफादर” लेकर आ रहे हैं। फिल्म “गॉडफादर” एक्शन से भरपूर कहानी है जिसमें खेसारी लाल यादव एक मजबूत और […]

You May Like