धनतेरस के साथ दीप पर्व शुरू, बाजारों में भीड़ बढ़ना शुरू, होगा करोड़ों रूपयों का व्यापार

ग्वालियर: आज धनतेरस से 5 दिवसीय दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया है। शहर के प्रमुख सराफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। ऑटोंमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ज्वेलरी सेक्टर में करोड़ों रूपयों का व्यापार होने की अनुमान है। त्यौहार पर सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर डेढ़ हजार से अधिक जवान एवं अधिकारी शहर के बाड़ा स्थित सराफा बाजार, मुरार सदर बाजार स्थित सराफा बाजार और किलागकेट स्थित सराफा में तैनात किये गए हैं।

पुलिस ने इन बाजारों के आसपास ट्रैफिक के पुष्ता इंजजाम किये है। 15 नयी पार्किंग तैयार की गयी है जिससे बाजारों पहुंचने वाले खरीदारों को परेशानी न हो। बड़े व 4 पहिया वाहन आज शनिवार की सुबह से ही बाजार में नहीं आ जा पा रहे हैं लेकिन शाम को भीड़ बढ़ते ही सराफा बाजारों को नोव्हीकल जोन में बदल दिया जायेगा और साथ ही रूट डायवर्सन प्लान लागू किया जायेगा।पुलिस ने धनतेरस पर सुबह से ही बाजारों में बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया है और दोपहर या शाम जब बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ जाएगी तो यहां सभी तरह के वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सराफा बाजार आज रातभर खुले रहेंगे।

Next Post

सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्याभारती 23 जनवरी तक करेगी अनेक कार्यक्रम

Sat Oct 18 , 2025
शिवपुरी:सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्याभारती ने किया। 03 अक्टूबर से 23 जनवरी तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इस संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। श्रीमती साधना रघुवंशी प्रोफेसर साइंस कॉलेज शिवपुरी, श्रीमती स्नेहलता सिंघल राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति जिलाध्यक्ष, श्रीमती नम्रता […]

You May Like