प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल (मंगलवार) को “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यह संवाद नमो ऐप के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन भी देंगे।

यह कार्यक्रम भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

 

Next Post

विजेंद्र गुप्ता ने जलियाँवाला बाग के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon Apr 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को जलियांवाला बाग नरसंहार के 107वें स्मृति दिवस पर उन अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद की क्रूरता के सामने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान […]

You May Like