समाज में परिवर्तन की बुनियाद है शिक्षा: सिलावट

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. प्रतियोगिता में चण्डीगढ, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडू, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कुल 13 राज्यों के 126 खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं.

मंत्री श्री सिलावट ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की बुनियाद शिक्षा और खेलकूद से होती है. देश के कोने-कोने से बालक-बालिकाएं खेलने आये हैं, जो एक जूनून और संकल्प लेकर आए हैं. सभी में जीत की भावना है, जो खेल के भाव से ही पूर्ण हो सकती है. पूरे राष्ट्र में किसी का स्तर ऊंचा है, तो वह खेल का है. आप सभी 13 राज्यों के प्रतिनिधि के तौर पर खेलकर एक राष्ट्र का निर्माण कर प्रदेश को गौरवान्वित करें यही मेरी इच्छा है.

इस अवसर पर एमरल्ड हाइंटस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुक्तेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी भार्गव, प्राचार्य श्रीमती निशा, आब्जर्बर अजयसिंह चंदेल, क्रीड़ा अधिकारी सुनील अवस्थी, जनपद अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया, कमल पटेल, मंडल अध्यक्ष विपीन जागीरदार सहित 13 राज्यों के कोच एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

शराब चालान घोटाला: 49 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग पर ईडी का शिकंजा, अदालत ने 70 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर: शहर में सरकारी राजस्व को करोड़ों की चपत लगाने वाले फर्जी शराब चालान घोटाले में ईडी की कार्रवाई तेज हो गई है. विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर संज्ञान ले लिया है.प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार इंदौर सब ज़ोनल ऑफिस […]

You May Like