पेंचकस से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवभारत न्यूज

रीवा, 11 फरवरी, अमहिया पुलिस ने मारपीट कर पेंचकस से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी को आरोपी बिलाल खान उर्फ सेठ्ठी पिता लाल खान उम्र 48 वर्ष निवासी बड़ी दरगाह के पीछे कब्रिस्तान के पास अमहिया द्वारा फरियादी फारुख खान पिता सलमान खान निवासी बड़ी दरगाह के पीछे अमहिया से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. नही देने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं पेंचकसनुमा सूजा से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी. जिस पर आरोपी को पकडक़र उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेंचकसनुमा सूजा को जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया है.

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने रीवा से चाकघाट तक देखी तीर्थयात्रियों के लिए की गयी व्यवस्थाएं

Tue Feb 11 , 2025
तीर्थयात्रियों की सेवा करने वालों को गंगा में सौ डुबकी लगाने के समान पुण्य मिलेगा: उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों को भोजन और पानी का किया वितरण नवभारत न्यूज रीवा, 11 फरवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रीवा से चाकघाट तक भ्रमण किया. […]

You May Like