पीएम आवास दिवस पर हितग्राहियों को मिला नया आशियाना

सिंगरौली। जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) ने पीएम आवास दिवस के अवसर पर अंगीकर योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। साथ ही पीएम आवास योजना 2.0 अंतर्गत 104 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री उईके ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपूर्ण आवास को पूर्ण कराने और होम लोन मेलों के जरिए हितग्राहियों को सुविधा दिलाने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ तथा ननि आयुक्त सविता प्रधान ने योजना की विस्तृत जानकारी दी।

Next Post

अमिलिया पुलिस ने 2.33 लाख का नशीला पदार्थ जप्त किया

Wed Sep 17 , 2025
सीधी। अमिलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2.33 लाख रुपए मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और एएसपी अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस के […]

You May Like