
जबलपुर। क्राइम ब्रांच व बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 63 किलो 15 ग्राम गांजा समेत लग्जरी कार जप्त की हैं।
जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि टोल नाका पर घेराबंदी की गई थी, तस्कर कार को छोड़कर भाग गए। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 63 किलो 15 ग्राम गांजा मिला। गांजे की खेप उड़ीसा से लाई गई है।
