रजिस्ट्री को लेकर जिला पंजीयन कार्यालय में हंगामा, चचेरे भाईयों में चले लात घूसे 

अशोकनगर। जिला पंजीयन कार्यालय में जमीन बेचने को लेकर दो चचेरे भाईयों में मुंहवाद हो गया, मुंहवाद इतना बढ़ा की मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात घूसे चले, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए आवेदन दिया। वहीं जिला पंजीयक ने भी पत्र भेजकर कार्यवाही की बात कही है।

दरअसल खैजरी खरगो निवासी सूरज पुत्र रणवीर रघुवंशी अपनी 5 बीघा जमीन बेचने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचा था। जहां रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल ही रही थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई सूरज और शिवम अपने साथियों के साथ वहां आए और अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री कराने से रोकने लगे जिस पर विवाद होने लगा और वह एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस मारपीट में कार्यालय की पानी की टंकी फूट गई।

चचेरा भाई बोला में खरीदन तैयार फिर क्यों बेच रहा दूसरे को

रजिस्ट्री रोकने पहुंचे सूरज रघुवंशी ने बताया कि उनकी विजयपुरा में 15 बीघा जमीन है जिमसे दोनों की आधी- आधी जमीन उनके नाम पर है। जब चचेरे भाई द्वारा जमीन बेचने की जानकारी लगी तो वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया और रेट के अनुसार जमीन खरीदने के लिये रुपए एकत्रित करने लगा। इसके लिए उसने अपनी 5 बीघा निजी भूमि गिरवी रखकर पैसे एकत्रित किए लेकिन वह दूसरे को जमीन बेचने के लगा। इसी की मना करने के लिए आया था कि घर की जमीन घर में ही रहे।

विक्रेता ने कहा खरीदार से मिल चुके पैसे

जमीन बेचने आए सूरज ने कहा कि उसे खरीदार से पैसे मिल चुके हैं, इसलिए अब वह उसी को जमीन बेचना चाहता है। वहीं हंगामे के बाद उसने गांव के ही व्यक्ति को जमीन बेचते हुए रजिस्ट्री कराई।

इनका कहना है

जमीन बेचने को लेकर चाचा ताऊ के लड़कों में विवाद हो गया था। कार्यालय में हंगामे करने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रवि प्रताप चौहान (टीआई )

सिटी कोतवाली अशोकनगर।

Next Post

एक पेड़ मां के नाम: DY CM शुक्ला ने रोपा पौधा

Thu Jun 12 , 2025
सागर। आज सागर में मध्य प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी व जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like