काले बादलों के बीच दिन भर में हुई 6 मिली मीटर वर्षा

रीवा,  सूखे की आहट के बीच जिले में गुरूवार को दिन भर काले बादल छाये रहे और सुबह रिमझिम बारिश के बाद शाम को भी बूंदाबांदी हुई.

गौरतलब है कि जिले में अभी तक बहुत कम वर्षा हुई है. किसान धान की रोपाई खेतो में कर रहे है लेकिन उन्हे अपनी फसल को लेकर डऱ बना हुआ है. खरीफ की बोनी इस बार बहुत पीछे रह गई है. समय पर झमाझम बारिश न होने के कारण किसान ज्यादा बानी नही कर पाए. आषाढ़ का महीना लगभग विदाई की ओर है और अब किसान धान के रोपा को लेकर चिंतित और परेशान है. गुढ़ तहसील में जहां सबसे ज्यादा बारिश हुई है वही अन्य तहसीलों में बहुत कम वर्षा दर्ज की गई है. जिस तरह से बारिश हो रही है उससे नही लगता कि वार्षिक औसत वर्षा के आकड़े को वर्षा छू पाएगी. हालाकि मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर तेज बारिश की संभावना व्यक्ति की है.

रीवा जिले में एक जून से अब तक 133.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले में 23 जुलाई को 6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 135.3 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 126.7 मिली मीटर, गुढ़ में 300 मिली मीटर, सिरमौर में 134.4 मिली मीटर, त्योंथर में 33 मिली मीटर, सेमरिया में 142 मिली मीटर, मनगवां में 71 मिली मीटर तथा तहसील जवा में 125 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में 452.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी.

Next Post

पिछले साल से ज्यादा बारिश, फिर भी फसल प्रभावित

Thu Jul 23 , 2026
आगर-मालवा, आगर-मालवा जिले में वर्तमान वर्षाकाल 1 जून से 23 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे तक औसत 381.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. गत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत 254.9 मिमी वर्षा हुई थी . गत वर्ष की तुलना में 126.5 मिमी वर्षा अधिक होने के […]

You May Like