प्राचीन शहर रोमन विसुवियस की खुदाई में एक मिस्री पात्र मिला

रोम, 09 नवंबर (वार्ता) प्राचीन रोमन शहर विसुवियस के ‘स्ट्रीट फ़ूड’ क्षेत्र के खंडहरों में एक बहुमूल्य मिस्री बर्तन (फूलदान) फिर से मिला है जो प्राचीन रोम और मिस्र सभ्यताओं के बीच सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंधों को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि प्राचीन रोमन शहर विसुवियस 79 ईसा पूर्व में विसुवियस पर्वत के ज्वालामुखी विस्फोट के बाद लावा में दब गया था। इसे पोम्पेई शहर के नाम से भी जाना जाता है और इसे वर्तमान में यूनेस्को के विरासत स्थल का दर्जा भी प्राप्त है।
इस प्राचीन शहर को 1599 में खुदाई के बाद फिर से खोजा गया था, लेकिन तब उसकी ऐतिहासिक महत्ता को समझा नहीं गया था। इसे दोबारा 1748 ईस्वी में खोजा गया, जब इतालवी इंजीनियर रोको जोआक्विनो डी’अल्कुबिएरे ने खुदाई शुरू की।
पोम्पेई के पुरातत्व पार्क के अधिकारियों के अनुसार इस बर्तन पर मिस्र शैली में शिकार के दृश्य चित्रित हैं और इसका निर्माण अलेक्जेंड्रिया में हुआ है। इसका अलेक्जेंड्रिया में संभवतः भोजन के पात्र के रूप में उपयोग किया जाता था।
उल्लेखनीय है कि इस प्राचीन शहर और इसके फूड स्ट्रीट के संरक्षण के लिए 2023 से फिर से खुदाई चल रही है। यह पात्र इसी खुदाई में मिला है। इस फूड स्ट्रीट को थर्मोपोलियम के नाम से जाना जाता है, जहाँ आज की कैंटीन की तरह ही गर्म खाना और पेय पदार्थ परोसा जाता था। लोग खुले में इस खाने का आनंद लेते थे। इस बाजार में लगभग 80 ऐसी कैंटीन या इमारतों की पहचान की गयी है।

Next Post

जापान के तेनाई शहर के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि

Sun Nov 9 , 2025
निगाटा, 09 नवंबर (वार्ता) जापान के निगाटा प्रांत के तेनाई शहर के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि की गयी है। प्रांतीय प्रशासन ने रविवार को कहा कि तेनाई शहर के एक पोल्ट्री फार्म में संक्रामक बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा )के एक संदिग्ध मामले की जेनेटिक टेस्टिंग के […]

You May Like