शिवपुरी में महिला टेलर ने पार्षद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, दोनों झुलसे

शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में निवासरत वार्ड 27 की महिला पार्षद के घर सुबह एक महिला टेलर पहुंची और उसने पार्षद से झगड़ा करते हुए उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर हत्या का प्रयास किया, हालांकि इस प्रयास में महिला टेलर बुरी तरह से जल गई है, जबकि महिला पार्षद के सिर्फ हाथ और माथा ही झुलसा है। दर्पण कॉलोनी में निवासरत महिला टेलर रानी नामदेव इंद्रा कॉलोनी में निवासरत वार्ड 27 की महिला पार्षद सुमन बाथम के घर पहुंची। घर के अंदर घुसकर सीधा प्रथम तल पर पहुंची और महिला पार्षद सुमन बाथम के साथ कुछ बहसबाजी की। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

इसके बाद सुमन बाथम व रानी नामदेव कैमरे के फोकस से आउट हो गईं। कुछ ही सेकंड में कैमरे में आग की चिंगारी से दिखी, इसी दौरान महिला पार्षद मौके से भागते हुए नजर आईं, जिनके कपड़ों में आग लगी थी। पार्षद के परिवार के सदस्य रानी नामदवे की आग बुझाते हुए नजर आए। हालांकि पूरे घटनाक्रम में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किसने लगाई और कैसे लगी।

पूरे घटनाक्रम के पीछे के कारणों पर दिन भर न तो रानी नामदेव के स्वजन मुंह खोलने के लिए तैयार हुए और न ही सुमन बाथम के पति राजू बाथम। राजू बाथम का कहना था कि वह तो घर पर सो रहे थे, उन्हें कुछ नहीं पता कि रानी क्यों आई और पूरा घटनाक्रम क्या है। हालांकि महिला पार्षद सुमन बाथम ने पुलिस को बयान दिया कि रानी नामदेव से उसने कुछ कपड़े सिलवाए थे। सिलाई के पैसे उसने दे दिए थे, लेकिन रानी का कहना था पैसे और देना है। इसी बात को लेकर वह घर पर पेट्रोल लेकर पहुंची और उससे झगड़ा करते हुए पेट्रोल छिड़क कर उसकी हत्या का प्रयास किया।

Next Post

31 को 5000 बसों से महिलाएं पहुंचेंगी जंबूरी मैदान, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का प्लान

Thu May 29 , 2025
भोपाल: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रदेश भर से लगभग 5000 बसों के जरिए महिलाओं का राजधानी आगमन होगा। इस भव्य आयोजन को लेकर भोपाल पुलिस ने यातायात, मार्ग डायवर्जन और पार्किंग की […]

You May Like