31 को 5000 बसों से महिलाएं पहुंचेंगी जंबूरी मैदान, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का प्लान

भोपाल: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रदेश भर से लगभग 5000 बसों के जरिए महिलाओं का राजधानी आगमन होगा। इस भव्य आयोजन को लेकर भोपाल पुलिस ने यातायात, मार्ग डायवर्जन और पार्किंग की विस्तृत योजना जारी कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
बसों के आगमन और पार्किंग व्यवस्था:
इंदौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर से आने वाले वाहन:
खजूरी सड़क, बकानिया डिपो, मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर होते हुए जम्बूरी मैदान पार्किंग।
राजगढ़, गुना, अशोकनगर से आने वाले वाहन:
मुबारकपुर जोड़, लांबाखेड़ा जोड़, चौपड़ा जोड़, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर होकर जम्बूरी मैदान पार्किंग।
सागर, रायसेन, विदिशा से:
पटेल नगर चौराहा, आनंद नगर से जम्बूरी मैदान की ओर।
नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल से:
11 मील, मिसरोद रोड, RRL तिराहा, AIIMS, बड़खेड़ा पठानी से सेंट जेवियर्स के पीछे पार्किंग।
जबलपुर, नरसिंहपुर से:
11 मील, खजूरी कला जोड़, SOS रोड से जम्बूरी मैदान पार्किंग।
भोपाल शहर से:
प्रभात चौराहा, ITI तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप से NCC ग्राउंड व भेल दशहरा मैदान पार्किंग।
अन्य वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था:
जनसामान्य के वाहन (जीप/कार/दो पहिया):
गोविंदपुरा टर्निंग,महात्मा गांधी तिराहा, सेंट जेवियर्स स्कूल के पीछे पार्किंग।
VIP पासधारी वाहन:
गोविंदपुरा टर्निंग,अयप्पा मंदिर,गैस गोदाम,सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने की VIP पार्किंग।
मीडिया वाहन:
गोविंदपुरा टर्निंग,अयप्पा मंदिर और गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग।
प्रमुख यातायात दबाव क्षेत्र (प्रातः 6 बजे से):
बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर्स स्कूल, अवधपुरी तिराहा।
पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप।
वैकल्पिक मार्ग:
अवधपुरी की ओर से:
बीकानेर मिष्ठान भंडार से सुरभि एंक्लेव से ऋषिपुरम से चर्च चौराहा से विजय मार्केट से श्रीकृष्ण मंदिर से बरखेड़ा से गुलाब उद्यान से डीआरएम ऑफिस हबीबगंज नाका।
पिपलानी / अयोध्या नगर की ओर से:
जेके रोड से ITI तिराहा से प्रभात चौराहा।
यात्री बसों के डायवर्जन:
होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल से आने वाली बसें:
11 मील, हबीबगंज नाका से ISBT तक, नादरा बस स्टैंड प्रतिबंधित।
सागर, छतरपुर, दमोह से:
पटेल नगर बायपास से 11 मील से हबीबगंज नाका से ISBT
इंदौर से:
हलालपुर बस स्टैंड अंतिम स्टॉप, लालघाटी प्रवेश वर्जित रहेगा ।
गुना, राजगढ़, ब्यावरा से:
मुबारकपुर बायपास से गांधी नगर से लालघाटी से हलालपुर बस स्टैंड।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन:
विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, आष्टा, ब्यावरा, बैरसिया बार्डर से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Next Post

पत्नि की लाश को कंधे पर रखकर डेढ किलोमीटर चला पति, ट्रेन से गिरकर हुई मौत

Thu May 29 , 2025
शिवपरी: शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली सीमा में बीती रात एक विवाहिता की मौत ट्रेन से गिरने से हो गई है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ट्रेन के गेट पर बैठकर उल्टी कर रही थी और अचानक से गिर गई, पति ने ट्रेन की चैन खीची और रातौर रेलवे […]

You May Like