ग्राहक बनकर पहुंचे ठग ले उड़े सोने के लाकेट- टाप्स 

 

ज्वेलर्स दुकान में वारदात

 

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा काॅलोनी स्थित ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे ठग सोने के लाकेट एवं टाप्स देखने का कहते हुये सोने के लाकेट एवं टाप्स चुराकर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस ने बताया कि सुरेश कुमार सोनी 53 वर्ष निवासी रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां जानकी ज्वेलर्स के नाम से बिलपुरा काॅलोनी तालाब के पास ज्वेलर्स की दुकान है। दोपहर  1 बजे 2 व्यक्ति उसकी दुकान में सोने चांदी की ज्लेवरी खरीदने आये थे उन्होंने उससे चांदी का एक लाकेट दिखाने बोला उसने उनको लाकेट दिखाया तो उन्होंनेे वो लाकेट खरीद लिया, इसके बाद सोने के टाप्स खरीदने के लिये बोले, उसने टाप्स दिखाया तो उनको डिजाइन पसंद नहीं आया तो उसने टाप्स को वापस ड्राज में रख लिया फिर वो दोनों व्यक्ति उसे टाप्स को दुबारा दिखाने के लिये आग्रह करने लगे तो उसने दिखाने से मना कर दिया तो दोनो व्यक्ति लगभग 15-20 मिनिट तक डिजायन के संबंध में बात करते रहे और दुकान से चले गये थे उनके जाने के बाद उसने अपनी ड्राज को खोलकर देखा जिसमें सोने के रखे टाप्स जो उसने उन्हें दिखाया था और एक डिब्बी के सोने के छोटे छोटे सात लाकेट रखे थे ड्राज में नहीं थे, उक्त अज्ञात दोनों व्यक्ति उसे अपनी बातों में लगाकर उसके ड्राज में सोने के लाकेट एवं टाप्स चोरी कर ले गये उसने दुकान के सीसीटीव्ही चैक किया जिसमें दोनों व्यक्ति उसकी ड्राज में हाथ डालकर समान निकालते दिख रहे हैं।

Next Post

अम्मा लूट हो रही है, जेवर उतारकर रख लो 

Sat Jan 18 , 2025
  खुद को पुलिस वाला बताकर महिला के जेवर ले गए   जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया स्थित जैन मंदिर के समीप खुद को पुलिस वाला बताकर ठग महिला के सोने के जेवरात उतरवाकर ले गए। ठगों ने पहले महिला को डराया की शहर लूट हो रही, इसके बाद लाखों […]

You May Like