मादुरो पर अमेरिका में चलेगा मुकदमा: अमेरिकी विदेश मंत्री

वाशिंगटन, 03 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को देश में मुकदमे के लिए गिरफ्तार किया गया है। उटाह राज्य के सीनेटर माइक ली ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। श्री ली ने बताया कि उनकी विदेश मंत्री से बात हुई है। उन्होंने बताया, “सेना ने श्री मादुरो की गिरफ्तारी अमेरिका में आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए किया है।”

श्री ली ने आगे कहा, “यह कार्रवाई राष्ट्रपति के अंतर्निहित अधिकार के दायरे में आती है, ताकि अमेरिकी कर्मियों को वास्तविक या आसन्न हमले से बचाया जा सके।” शनिवार को ही इससे पहले श्री ली ने हमले पर चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा था, “मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि युद्ध की घोषणा या सैन्य बल के उपयोग की अनुमति के अभाव में संवैधानिक रूप से इस कार्रवाई को क्या उचित ठहरा सकते हैं।”

Next Post

रूस ने अमेरिकी हमले के खिलाफ वेनेजुएला के साथ एकजुटता प्रदर्शित की

Sat Jan 3 , 2026
मास्को, 03 दिसंबर (वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की वेनेजुएला के खिलाफ की गई कार्रवाई को ‘सशस्त्र आक्रामक कृत्य’ बताते हुए इसकी निंदा की है। मंत्रालय के सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा गया, “हम वेनेजुएला के लोगों के साथ अपनी एकजुटता और उनके राष्ट्रीय हितों और […]

You May Like

मनोरंजन