नीरज डांगी राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक नियुक्त

नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी को राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल का सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया है। कांग्रेस संसदीय दल ने गुरुवार को यहां एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री डांगी को राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल का सचेतक बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य रजनी अशोकराव पाटिल के सेवानिवृत्त होने से यह पद रिक्त हुआ है।
कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक जयराम रमेश के अनुसार श्री डांगी की नियुक्ति राज्यसभा सदस्य श्रीमती रजनी अशोकराव पाटिल के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए सचेतक के पद पर की गई है।

.....

Next Post

एमडी ड्रग्स सप्लाई मामले में फरार शाहिद मंसूरी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर. एमडी ड्रग्स सप्लाई मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद मंसूरी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले मामले में सामने आने के बाद से पुलिस की पकड़ से बच रहा था. जांच में उसका नाम 11.4 ग्राम एमडी ड्रग्स की बरामदगी से जुड़े प्रकरण में सामने […]

You May Like