एमडी ड्रग्स सप्लाई मामले में फरार शाहिद मंसूरी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

इंदौर. एमडी ड्रग्स सप्लाई मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद मंसूरी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले मामले में सामने आने के बाद से पुलिस की पकड़ से बच रहा था. जांच में उसका नाम 11.4 ग्राम एमडी ड्रग्स की बरामदगी से जुड़े प्रकरण में सामने आया था. पुलिस अब उससे ड्रग्स नेटवर्क के अन्य लोगों और सप्लायरों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में आजाद नगर में रहने वाले अल्फेज खान को गिरफ्तार किया था. उसके कब्जे से 11.4 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई थी. पूछताछ और जांच के दौरान शाहिद मंसूरी निवासी फिरदौस नगर, ताज नगर की भूमिका सामने आई थी. इसके बाद से शाहिद लगातार फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में जुटी थी. मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. शाहिद एसी सुधारने का काम करता है. जांच में सामने आया है कि वह मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में शामिल था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी. शाहिद के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ रावजी बाजार थाने में अड़ीबाजी, आजाद नगर थाने में चोरी और साक्ष्य मिटाने से जुड़े मामले तथा क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना सामने आया है.

 

आरोपी से पूछताछ की जा रही है…

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

डीसीपी क्राइम ब्रांच, राजेश त्रिपाठी

Next Post

हटा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ने किया जनसंवाद, समस्याएं सुनीं

Thu Aug 6 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी आज हटा पुलिस थाना परिसर पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक और एसडीओपी कृष्णपाल सिंह, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। […]

You May Like