यूक्रेन संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं अधिक करीब : ट्रम्प

वॉशिंगटन (स्पुतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा नाटो शिखर सम्मेलन से इतर कहा कि यूक्रेन में संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने संवाददताओं से कहा, “मुझे लगता है कि हम यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के मामले में लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब पहुंच रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सात-आठ जुलाई को तुर्की के अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका चल रहे सशस्त्र संघर्ष को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के संपर्क में है। श्री ट्रम्प ने कहा, “वह (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ) इस संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं और यूक्रेन भी इसे खत्म करना चाहता है। हमारी बातचीत जारी है और हम देखेंगे कि क्या इसे समाप्त कराया जा सकता है। यह एक बेहद दुखद स्थिति है।”

.....

Next Post

सार्वजनिक पेशाबघर तोड़ने का आरोप, विरोध करने पर दुकानदारों को धमकाया

Tue Jul 7 , 2026
इंदौर: सराफा क्षेत्र में शासकीय सार्वजनिक पेशाबघर तोड़ने का मामला सामने आया है. घटना का विरोध करने वाले दो दुकानदारों के साथ आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी. नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.नगर निगम […]

You May Like