सुपरवाइजर को धमकाकर खाते में मंगवाई रकम 

जबलपुर। एक सुपरवाइजर को डरा धमका कर 5 हजार रुपए ऐंठ लिए गए।‌ पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक सुनील कोष्टा 34 वर्ष निवासी छोटा फुहारा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह नरसिहपुर मे सुपर वाइजर का काम करता है वह एवं उसकी मौसी का लडका सौरभ कोरी अमखेरा से करमचंद चौक सुपर वाइजर के आफिस जा रहे थे, रानीताल चौराहे के पास पहुंचा तो सूरज ठाकुर व अन्य 1 व्यक्ति उसे रोककर रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे तथा उसे अपना स्कैनर दिये और बोले कि इसमें 5000 रूपये किसी से भी डलवाओ तो उसने अपनी भाभी को फोन करके बोला तो भाभी ने सूरज ठाकुर द्वारा दिये गये फोन पे पर 5000‌ रूपये डाल दिये । सूरज ठाकुर बोला कि अगर किसी को बताया तो तुझे जान से खत्म कर देगें।

Next Post

शक्कर मांग घटी, खाद्य तेलों में पूछपरख, दलहन, दाल मजबूत, चावल सामान्य

Tue Mar 18 , 2025
इंदौर, 18 मार्च (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में कांउटर सेल कमजोर होने से नरमी रही। खाद्य तेलों के भाव बने रहे। सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा बिका। तिलहन में सोयाबीन में प्लांटों की लिवाली सुस्ती से मंदी रही। दलहनों में मांग से तेजी दर्ज की गई। चावल में लिवाली बनी […]

You May Like