इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में अज्ञात बदमाश घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और 1012 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए. घटना देर रात की बताई जा रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है.31 वर्षीय मलय बिल्लौरे के घर से बदमाश दो मंगलसूत्र, सोने का हार, पांच चेन, दो अंगूठियां, लॉकेट, एक जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी कान के बुंदे और सोने का टुकड़ा ले गए.
इसके अलावा तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी, छोटा ग्लास, दीपक, चेन और लॉकेट सहित अन्य सामान भी चोरी हुआ है. थाना प्रभारी हित गोपाल यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
