सिंगरौली: शासकीय राजनारायण स्मृति कॉलेज बैढ़न में एमए द्वितीय वर्ष के छात्र विनोद कुमार पनिका ने कलेक्टर को आवेदन देकर छात्रवृत्ति की लंबित राशि दिलाने की मांग की है। ग्राम टूशाखांड निवासी छात्र ने बताया कि उसने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति के लिए नियमानुसार आवेदन किया था। उसका छात्रवृत्ति आवेदन क्रमांक ए 24आर200112157 है। आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद अब तक उसके बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि नहीं पहुंची है। छात्र ने कहा कि राशि नहीं मिलने से अध्ययन संबंधी खर्चों में आर्थिक परेशानी हो रही है। आवेदन में कलेक्टर से छात्रवृत्ति प्रकरण की जांच कराकर संबंधित विभाग को लंबित राशि शीघ्र खाते में भेजने के निर्देश देने की मांग की गई है।
Next Post
नीली थैली में एमडी ड्रग्स लेकर घूम रहा था मजदूर, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
Wed Sep 23 , 2026
इंदौर: कंजर मोहल्ला मैदान में चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक मजदूर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसकी नीली थैली से 12.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी आमीन हुसैन चंदन नगर क्षेत्र का रहने […]

You May Like
-
8 months ago
चाकूबाजी में तीन घायल
-
10 months ago
नहर में समाई बोलेरो के चालक की मौत
-
10 months ago
चलती ट्रेन में महिला की हुई सुरक्षित डिलीवरी
-
2 weeks ago
न्यायमूर्ति अल्पेश कोगजे ने संभाला पदभार