लावा ने पेश किया देश में विकसित 5जी हैंडसेट

नई दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) घरेलू स्मार्टफोन विनिर्माता लावा इंटरनेशनल ने पूरी तरह देश में डिजाइन किया और विकसित 5जी मोबाइल हैंड सेटों के बाजार में सोमवार को ‘विराट कर्व 5जी’ प्रस्तुत करने की घोषणा की जो 28 सितंबर शाम से आनलाइन बाजार प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर जारी किया जाएगा।

लावा इंटरनेशनल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्पाद प्रमुख सुमित सिंह ने एक बयान में कहा, “विराट कर्व 5जी इनोवेशन, उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं और प्रीमियम अनुभव को हर किसी तक पहुँचाने की महत्वाकांक्षा का एक प्रमाण है। इसका नया यूज़र इंटरफेस, 3डी-कर्व्ड डिस्प्ले, लेदर बैक, रियर स्क्रीन और वायु एआई इसे अपने सेगमेंट में विशेष बनाता।”

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि देश में परिकल्पित, डिज़ाइन और विकसित किया गया यह स्मार्टफोन 20 हजार रुपये के नीचे की श्रेणी में एक कॉम्पैक्ट और प्रीमियम रूप वाला हैंडसेट है जो आकर्षक इमर्सिव 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।

इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 का 6 एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है।

 

Next Post

ट्रेनों से बैटरी चोरी करते दो चोर दबोचे

Mon Sep 21 , 2026
जबलपुर। अधारताल स्टेशन पर खड़ी स्टेबल ट्रेनों को निशाना बनाकर बैटरियां चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को आरपीएफ ने रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 32,500 रुपए कीमत की रेल संपत्ति बरामद […]

You May Like