29 नवंबर को अनमोल सिनेमा पर दिखायी जायेगी ‘कातेरा’

मुंबई, 26 नवंबर (वार्ता) अनमोल सिनेमा पर 29 नवंबर को फिल्म ‘कातेरा’ दिखायी जायेगी।
निर्देशक तरुण सुधीर की पेशकश ‘कातेरा’, जिसमें सुपरस्टार दर्शन, खूबसूरत आराधना राम और दमदार विलेन जगपति बाबू अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक साधारण लोहार कातेरा की है, जो गांव के लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता है। वह अत्याचारी जमींदार देवराय के खिलाफ डटकर खड़ा होता है। कातेरा किसानों को उनकी जमीन का हक दिलाने के लिए संघर्ष करता है। यह कहानी अत्याचार और न्याय के बीच की लड़ाई दिखाती है। इसमें अन्याय सहने वालों की ताकत और सत्ता के घमंड का संघर्ष है, जो हौसले और पक्के इरादों की मिसाल बन जाता है।
‘कातेरा’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 29 नवंबर, शाम 7:30 बजे प्रसारित होगी।

Next Post

रन्नौद में खजुराहो से मिलती-जुलती प्राचीन प्रतिमा मिट्टी के अंदर दबी मिली

Wed Nov 26 , 2025
शिवपुरी: जिले के रन्नौद में उस वक्त हलचल मच गई जब खजुराहो की कला से मिलती-जुलती एक पुरानी प्रतिमा मिट्टी के अंदर से निकल आई. वार्ड नंबर 7 में सड़क का काम चल रहा था. जैसे ही मजदूरों ने मिट्टी हटाना शुरू किया. अचानक एक पत्थर पर उकेरी गई बेहद […]

You May Like