हरपालपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने और तुलसी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग

हरपालपुर। नई दिल्ली से झांसी ओरछा के रास्ते हरपालपुर होते हुए मानिकपुर तक नई स्लीपर ट्रेन चलाये जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने उठाई है उल्लेखनीय होगा हरपालपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में व्यावसायिक कार्य और उच्च अध्ययन के लिए छात्र, व इलाज कराने मरीज, काम की तलाश में बेरोजगार मजदूर राजनैतिक कार्यकर्ता,राजनेता एवं आम नागरिकों का आना – जाना लगा रहता है गौर हो इस रूट पर ट्रेनो की कमी के चलते पैसेंजर को झांसी से ट्रेन बदलनी पड़ती है जबकि हरपालपुर स्टेशन से रेलवे को अच्छा रैवन्यू प्राप्त होता आया है स्थानीय नागरिकों में महेश राय चुन्नी लाल विनोद वर्मा,योगेन्द्र सिंह कौशल तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों क्षेत्र के नागरिकों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव झांसी डीआरएम से नई दिल्ली टू मानिकपुर नई स्लीपर ट्रेन चलाए जाने की मांग उठाई है साथ ही कुर्ला मुम्बई टू इलाहाबाद तुलसी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाये जाकर ट्रेन के समय में परिवर्तन की मांग उठाई है ।

Next Post

झोलाछाप के गलत इलाज से गई बच्ची की जान , परिजनों ने किया हंगामा

Fri Oct 10 , 2025
बेगमगंज। फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों एवं फर्जी मेडिकल स्टोर्स का धंधा खूब फलफूल रहा है। पूर्व में बेगमगंज में एक झोलाछाप डॉक्टर रवि विश्वास द्वारा गलत इलाज से दो मरीजों की जान ले ली थी और कई मरीजों को गंभीर स्थिति में पहुंचा दिया था। जिस पर रवि विश्वास एवं उनकी […]

You May Like