
बागली। नए सत्र और नए स्कूलों के वीलय करण के बाद बागली सांदीपनी स्कूल में 2200 से अधिक छात्र-छात्राएं एक ही छत के नीचे शैक्षणिक कार्य करने लगे हैं। प्राथमिक . माध्यमिक .एवं हायर सेकेंडरी कक्षाओं का संचालन 50 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं के माध्यम से इस बडे़ परिसर में चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के बाद ही बच्चों की बड़ती संख्या को देखते हुए 10 अतिरिक्त नवीन बेसो का संचालन स्कूल में बस संचालक श्याम यादव के सहयोग से शुरू हो गया अब 15 किलोमीटर से अधिक दूरी क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को सीधा-सीधा लाभ मिलने लगा। और यह सभी बच्चे नवीन लग्जरी सुविधायुक्त बसो के माध्यम से स्कूल परिसर में आ रहे हैं। विगत दिनों बागली विधायक मुरली भंवरा ने सभी नवीन 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर स्कूल परिसर से गंतव्य स्थान तक रवाना किया इस दौरान बस स्टॉप ड्राइवर एवं सहायको का तिलक लगाकर पुष्पहारो से स्वागत करते हुए बधाई दी दूसरी और नव प्रवेशी बच्चों का भी स्कूल परिसर में तिलक लगाकर स्वागत किया बच्चे नवीन बसों में बैठकर बेहद खुश नजर आए उनके चेहरों पर मुस्कुराहट बहुत देर तक बनी रही बस संचालक श्याम यादव ने बताया कि बच्चों के चेहरे पर इतनीअधिक खुशी देखकर उनका मन गदगद हो गया हालांकि स्कूल की मांग के अनुसार अतिरिक्त 10 नवीन बसो का संचालन शुरू हो गया है। लगभग 30 बसो का संचालन स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने के लिए किया जा रहा है। नई बसें 60 सीटर होने के चलते पर्याप्त जगह के साथ बच्चों को सुविधा युक्त बैठकर यात्रा का आनंद मिलेगा स्कूल के प्राचार्य शालिग्राम भारती ने बागली विधायक मुरली भंवरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह स्वयं शिक्षक रह चुके हैं उन्हें छात्र-छात्राओं की तकलीफ और कीमती समय का एहसास है।
उनका सहयोग स्कूल में हमेशा बना रहता है। बस संचालन के समय बागली विधायक मुरली भंवरा स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने खुद स्टेरिंग पर बैठकर कुछ बसों को स्टार्ट कर कुछ दूरी तक चलाया भी सही। इस दौरान स्कूल का पूरा शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा जानकारी में आया कि आने वाले कुछ दिनों में 200 से 300 बच्चे स्कूल में और बढ़ सकते हैं। वैसे भी जिले का सबसे अधिक बच्चों वाला स्कूल बागली बन गया है।
