53 इंच बारिश: अजनार, गाडगंगा ने रास्ते रोके,खुजनेर-पचोर मार्ग चार घंटे तक बंद रहा

ब्यावरा।शासकीय अवकाश के दिन रविवार को इन्द्रदेव ने अपनी ड्यूटि खूब निभाई. जिले भर में रविवार को इन्द्र देव जमकर बरसे. ब्यावरा नगर में आज दिन भर में करीब चार से पांच इंच बारिश हुई. भारी बारिश से अजनार, गाडगंगा ने रास्ते रोक दिये. ब्यावरा नगर जिले में बारिश में अव्वल बना हुआ है. आज हुई बारिश के बाद ब्यावरा में करीब 53 इंच बारिश हो गई है. जो कि जिले में सर्वाधिक है.

उल्लेखनीय है कि ब्यावरा में रविवार सुबह 8 बजे तक कुल 1208 मिमी बारिश मापी गई थी. दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बारिश सायंकाल 6 बजे तक रही. इस दौरान चार घंटे काफी अधिक गति के साथ बारिश हुई. यह बारिश सभी दूर होने से अजनार नदी भी उफान पर आ गई. ब्यावरा का अस्पताल रोड़ और राजगढ़ रोड के पुल के ऊपर इस मौसम में पहली बार पानी आ गया.

नगर में पानी निकासी के अभाव में पुराने एबी रोड़ के कई हिस्से जलमग्र हो गए. अग्रवाल धर्मशाला, बस स्टेण्ड, कन्या शाला परिसर, पुराना अस्पताल परिसर के साथ ही शिवानी रेस्टोरेंट और शुभम भोजनालय जलमग्र हो गए. सडक़ पर पानी ही पानी नजर आया. निकासी के अभाव में लोगो को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा. ब्यावरा नगर में दिन की बारिश के बाद आंकड़ा 48 इंच से बढक़र 53 इंच के करीब पहुुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.

मोहनपुरा बांध के 4 गेट खोले

मोहनपुरा बांध के जल भराव क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा एवं जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण आज 27 जुलाई को शाम 7 बजे बांध के चार गेट 0.4 मीटर खोलकर कुल 235.292 क्यूमेक का डिस्चार्ज निकाला जाएगा. मोहनपुरा बांध के चार गेट खोलकर कुल 235 क्यूमेक डिस्चार्ज निकाला जा रहा है. रात्रि में जलस्तर बढऩे पर बांध का डिस्चार्ज और अधिक बढ़ाया जा सकता है.

स्कूलों और आंगनबाडिय़ों का अवकाश घोषित

भारी बारिश के चलते कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्र ने जिले की समस्त आंगनबाडिय़ों का आज 28 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है. साथ ही आदेश जारी करते हुए स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है.

 

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में कांग्रेस सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश

Sun Jul 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार लोकसभा में पार्टी के मुख्य व्हिप के सुरेश ने यह निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि इसे […]

You May Like