ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में कांग्रेस सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार लोकसभा में पार्टी के मुख्य व्हिप के सुरेश ने यह निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि इसे सभी सांसदों को तीन लाइन के व्हिप की तरह लेने को कहा गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के लोकसभा के सभी सांसदों को यह निर्देश भेज दिया गया है और उन्हें सदन में उपस्थिति रहने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के दोनों सदनों के सांसद सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले अपनी मांगों के समर्थन में पिछले सप्ताह की तरह संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन करेंगे जिसमें राज्यसभा में विपक्ष की नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं।

गौरतलब है कि सोमवार से लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा होनी है। विपक्ष पहलगाम हमले की बाद से ही ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की लगातार मांग करता रहा है।

 

Next Post

कश्मीर विश्वविद्यालय अनुसंधान में राष्ट्रीय मानदंडों की बराबरी की हैः उमर

Sun Jul 27 , 2025
श्रीनगर, 27 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कश्मीर विश्वविद्यालय को एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होने और इसके पूर्व छात्रों की उपलब्धियों के लिए सराहना की और कहा कि यह संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में आता है। श्री अब्दुल्ला कश्मीर विश्वविद्यालय परिसर में […]

You May Like