पाकिस्तान में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। शनिवार तड़के एक बार फिर भूकंप महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है।
भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में प्राकृतिक आपदाएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। बाढ़ से मिली तकलीफ़ अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों ने दहशत का माहौल बना दिया है। शनिवार तड़के 1:59 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
इससे पहले 2 अक्टूबर को कराची में भी 3.2 तीव्रता का झटका महसूस हुआ था, जिसका केंद्र मलिर से करीब 7 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रहा। हालांकि ताज़ा भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हो रही हलचल ने लोगों को भयभीत कर रखा है।
