एप्पल अपने आपूर्तिकर्ताओं के कर्मचारियों को देगा प्रशिक्षण

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी हाईटेक कंपनी एप्पल ने उसके लिए कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु में नया शिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा की है।

एप्पल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह प्रशिक्षण उसके सभी आपूर्तिकर्ताओं के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा। शिक्षण केंद्र का परिचालन मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के सहयोग से किया जायेगा। पहला कोर्स इस साल मार्च में शुरू होगा। इसके लिए पांच करोड़ डॉलर के सप्लायर इम्पलॉई डेवलपमेंट फंड से राशि दी जायेगी।

पहले कोर्स में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। पाठ्यक्रम के तहत डिजिटल लिट्रेसी, स्विफ्ट कोड, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन प्रौद्योगिकी और स्मार्ट विनिर्माण के बारे में बताया जायेगा।

एप्पल में पर्यावरण एवं आपूर्ति श्रृंखला नवाचार की उपाध्यक्ष सारा शैन्डलर ने भारत में इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि इससे हजारों कर्मचारियों को महत्वपूर्ण नये कौशल सीखने और करियर को आगे बढ़ाने के लिए नयी राह तलाशने का मौका मिलेगा।

 

 

 

Next Post

अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 33वां विमान

Wed Feb 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में बुधवार को 33वां विमान शामिल हुआ। एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नया बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान आज बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर उतरा। इस साल कंपनी के बेड़े में शामिल होने […]

You May Like

Play sound