राजा रघुवंशी हत्याकांड: चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम की बेल पर संकट

इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं. वहीं आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर 12 मई को सुनवाई होगी.
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी और सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी. इसके अलावा आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी निरस्त कर दी गईं.

हालांकि अदालत ने किन आधारों पर यह फैसला लिया, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. आदेश जारी हो चुका है, लेकिन कॉपी मिलना बाकी है. दूसरी ओर, सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी चुनौती के घेरे में आ गई है. मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसकी जमानत निरस्त करने की मांग की है. सरकार का तर्क है कि निष्पक्ष जांच और ट्रायल को देखते हुए जमानत रद्द किया जाना जरूरी है.

मामले में पुलिस जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि जांच एजेंसियों और एसआईटी ने पूरी क्षमता से काम किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सक्षम और सुसज्जित है तथा जांच में किसी प्रकार की कमी नहीं रही. अदालतों में जमानत को लेकर अलग अलग स्तर पर फैसले होते रहते हैं, इससे जांच पर सवाल नहीं उठाए जा सकते.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की सौजन्य भेंट

Fri May 8 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात […]

You May Like