अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 33वां विमान

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में बुधवार को 33वां विमान शामिल हुआ।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नया बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान आज बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर उतरा। इस साल कंपनी के बेड़े में शामिल होने वाला यह दूसरा विमान है।

अकासा लगातार अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार कर रही है। उसने साल 2030 तक दुनिया की शीर्ष 30 विमान सेवा कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है।

साल 2022 में परिचालन की शुरुआत करने वाली एयरलाइंस ने बताया कि उसने कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर दिये हैं जिनमें 33 की डिलिवरी हो चुकी है और अन्य 193 की डिलिवरी अगले छह साल में होनी है।

अकासा एयर के इस विमान को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर लेकर आने वाले चालक दल के सदस्यों में दोनों महिला पायलट हैं। मुख्य पायलट स्वेतलाना पेरिएरा और को-पायलट करेन नोरोना इसे लेकर भारत आयी हैं।

 

 

Next Post

सेवा क्षेत्र की रफ्तार जनवरी में और बढ़ी

Wed Feb 4 , 2026
मुंबई, 04 फरवरी (वार्ता) नये ऑर्डर और उत्पादन में तेजी से इस साल जनवरी में सेवा क्षेत्र की रफ्तार और तेज हो गयी तथा इसका एचएसबीसी भारत सेवा पीएमआई कोरोबारी गतिविधि सूचकांक 58.8 पर पहुंच गया। पिछले साल दिसंबर में सूचकांक 58 पर रहा था। सूचकांक का 50 से ऊपर […]

You May Like